Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। आजादी के अमृत महोत्सव पर CRPF की महिला बटालियन 'डेयरडेविल्स' बुलेट पर सवार होकर बुधवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंची। इन महिला कमांडो ने 13 दिन में बुलेट से 1800 किमी का सफर तय किया है।

भिलाई। आजादी के अमृत महोत्सव पर CRPF की महिला बटालियन ‘डेयरडेविल्स’ बुलेट पर सवार होकर बुधवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंची। इन महिला कमांडो ने 13 दिन में बुलेट से 1800 किमी का सफर तय किया है। यहां पहुंचने पर कमांडो का भव्य स्वागत किया गया। यह महिला कमांडो बस्तर में 25 मार्च को होने वाले CRPF के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी। इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं।
यह महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति के लिए: महिला कमांडो
CRPF की यह महिला कमांडो 9 मार्च को नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट से बुलेट पर रवाना हुई थीं। इन कमांडों रोजाना करीब 350 किलोमीटर का सफर तय किया है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर बनाए जा रहे अमृत महोत्सव के चलते 75 महिला कमांडो इसमें शामिल हैं। उनके साथ टेक्निकल टीम और महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। कमांडो ने कहा कि, यह महिला सशक्तिकरण के साथ आम जनता में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए है। छत्तीसगढ़ में यह महिला कमांडो पहले भी आ चुकी हैं।