Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
मुंबई। शाहरुख खान और गौरी की लाडली सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड में अपने कदम भी नहीं रखे हैं, लेकिन उनकी अभी से ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

मुंबई। शाहरुख खान और गौरी की लाडली सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड में अपने कदम भी नहीं रखे हैं, लेकिन उनकी अभी से ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तीन मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वो भी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में व्हाइट ड्रेस में अपनी दो फोटोज शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गई हैं। उनकी BFF अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने भी उनपर खूब प्यार लुटाया है।
सुहाना खान ने अपनी दो फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- Hi। इसके साथ Hi वाला इमोजी भी लगाया है। उनके पोस्ट पर आलिया छिब्बा, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर, भावना पांडे, महीप कपूर, अनन्या पांडे, पूजा ददलानी, अलाना पांडे सहित कई जाने-माने लोगों ने प्यार लुटाया है।
सुहाना एक दिन पहले (20 मार्च) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। वो काफी अच्छे मूड में थीं। उन्होंने कई फैंस संग सेल्फी भी क्लिक कराई।
सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की मूवी ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने वाली हैं। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सुहाना के अलावा जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना और युवराड मेंडा भी हैं।