Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायुपर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस अवसर पर राडा द्वारा रायपुर ऑटो एक्सपो में सरकार द्वारा दी जा रही टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट पर काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

रायुपर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस अवसर पर राडा द्वारा रायपुर ऑटो एक्सपो में सरकार द्वारा दी जा रही टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट पर काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस निर्णय से ऑटो एक्सपो को दौरान वाहन खरीदी करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं ऑटो मोबाईल्स डीलर्स के व्यवसाय में वृद्धि भी होगी। उन्होंने इसे आग जनता के लिए बड़ी राहत और फायदेमंद बताया गया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है। शहरों से लेकर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न तरह के वाहनों की मांग बढ़ी है। आने वाले समय में यह मांग और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आज देश और दुनिया जिरा तेजी से आगे बढ़ रहा है, उनमें वाहनों की भी अहम भूमिका है। आज रामाज में बदलाव के साथ-साथ वाहनों की मांग भी तेजी से बढ़ी है।

कार्यक्रम को परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऑटो एक्सपो में छूट की सुविधा से ऑटो मोबाइल्स सेक्टर वाहनों की बिक्री में एक नया कीर्तिगान स्थापित करेगा। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा जनसुविधा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जिक्र किया। कार्यक्रम में राडा की ओर से आरडीए के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ को लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, परिवहन सचिव एस. प्रकाश, रायपुर ऑटो मोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।