Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। देश में H2N3 फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच कोरोना वायरस को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीते दो दिनों में कोरोना के 5 नए मरीज मिले है। शनिवार को 1 पॉजिटिव केस सामने आया है।

भिलाई। देश में H2N3 फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच कोरोना वायरस को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीते दो दिनों में कोरोना के 5 नए मरीज मिले है। शनिवार को 1 पॉजिटिव केस सामने आया है। वहीं शुक्रवार को एक साथ 4 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। चारों मरीजों की पुष्टि CMHO दुर्ग डॉ. जेपी मेश्राम ने की है। सभी का RTPCR टेस्ट हुआ था। इनमें 20 से 70 वर्ष की तीन महिला और एक पुरूष मरीज मिले हैं। सभी दुर्ग जिले के मीलपारा, सेक्टर-10 भिलाई, ननकट्ठी एवं बोरसीभाठा के रहने वाले हैं।
इस मरीज की मिली ट्रैवल हिस्ट्री
दुर्ग CMHO जेपी मेश्राम ने जिले के नोडल अधिकारी को सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री निकालने के भी निर्देश दिए थे, जिसमें पता चला है कि, 1 मरीज दिल्ली से लौटा है। जबकि अन्य 3 की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि जिस मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है उसमें कोविड के लक्षण पाए गए हैं। वहीं अन्य तीन मरीजों में ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। बोरसीभाठा, ननकट्ठी एवं मीलपारा निवासी मरीजों की 24 मार्च को RT-PCR जांच की गई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में घर पर ही उपचार ले रहे हैं।

चारों को लग चुका कोविड वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को मिले सभी मरीजों का वैक्सीनेशन हो चुका है। उनकी RT-PCR रिपोर्ट तो पॉजिटिव आई है। लेकिन उनके अंदर कोविड संबंधी दूसरे लक्षण नहीं हैं। एक पॉजिटिव व्यक्ति सेक्टर-10 भिलाई निवासी है। जिसने सर्दी, खांसी की तकलीफ की वजह से अपनी जांच कराई थी। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। वो 7 दिन पहले ही दिल्ली से भिलाई आया है। फिलहाल उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। शनिवार के 1 मरीज के वैक्सीनेशन की जानकारी सामने नहीं आई है।
शनिवार को भी मिले 5 मरीज
छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना के 5 मरीज मिले है। जिसमे से। 1 दुर्ग, 3 रायपुर और 1 महासमुंद से है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव कैसे की संख्या 22 हो गई है।