बीजापुर में IED ब्लास्ट : कमांडर हुआ शहीद, सुबह 8 बजे गश्त में निकले थे जवान

बीजापुर. इस वक्त छत्तीसगढ़ के बस्तर से बड़ी खबर आ रही है। यहां के बीजापुर जिले में माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया।

बीजापुर. बीजापुर जिले में माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस ब्लास्ट में सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के सुबह जिला बीजापुर के थाना मिरतुर क्षेत्र अंतर्गत न्यू कैंप एटेपाल और तिमेनार से एरिया डॉमीनेशन के लिए रवाना हुए थे। इस अभियान के दौरान सुबह-सुबह करीब पौने आठ बजे तिमेनार-एटेपाल के बीच माओवादियों द्वारा लगाया गया प्रेसर IED ब्लास्ट हो गया। इस प्रेसर IED के ब्लास्टर होने से एपीसी शहीद हो गया।

माओवादियों की कायरता के बाद सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा गस्ती बढ़ा दी गई है। साथ ही क्षेत्र में बड़ी संख्या में फोर्स के जवान मुस्तैदी से कार्य कर रहे है। सर्चिग व अन्य गतिविधियां निष्पादित कर रहे है।
सूत्रों ने बताया कि शहीद जवान विजय यादव करीब 58 वर्ष के थे। वे 21 अक्टूबर 1986 से फोर्स में भर्ती हुए थे। वे वर्तमान में बस्तर जिले के जिला मुख्यालय स्थित धरमपुरा दुर्गा मंदिर के सामने जगदलपुर में रहते थे। साथ ही वे उत्तरप्रदेश के बलिया जिले स्थित ग्राम राजपुर, पोस्ट हल्दी के रहने वाले थे।