Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
दुर्ग। दुर्ग जिले में एक कलयुगी पिता ने अपनी काली करतूत से रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। आरोपी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला।

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक कलयुगी पिता ने अपनी काली करतूत से रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। आरोपी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। जामुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता दोपहर के समय नशे में घर पहुंचा। बेटी घर पर ही सो रही थी। उसे देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अपने बेटे को खेलने के लिए बाहर भेज दिया और फिर अपनी ही लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे धमकी भी दी कि किसी को कुछ बताया जो जान से मार देगा।
इसके बाद जब शाम के समय जब मां काम से घर लौटी तो बेटी को डरा-सहमा पाया। उसकी बेटी ने रोते हुए अपने पापा के करतूत को बता दिया। फिर महिला जामुल थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।