सुकमा में चौक का नाम बदलने पर दो समुदायों में विवाद, हुआ लाठी चार्ज

सुकमा। चौक का नाम बदलने को लेकर सुकमा में दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद लोगो को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करनी पड़ी।

सुकमा। चौक का नाम बदलने को लेकर सुकमा में दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद लोगो को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करनी पड़ी। दरअसल चौक का नाम बदल कर भगवान राम के नाम पर रखा जा रहा था जिसके बाद हिन्दू और मुस्लिम में इस इस पर विवाद छिड़ गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोग नहीं माने। इस पर पुलिस को एक-दो लोगों पर लाठी चलानी पड़ी।

घटना की सुचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों को शांत करवाया फिर श्रीराम भगवान का बैनर लगाकर विवाद खत्म कर दिया गया। हिंदू राष्ट्र का बैनर लगाने को लेकर सोमवार की रात को मुस्लिम समाज ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि भगवान राम का पोस्टर लगा दें लेकिन ऐसे पोस्टर या बैनर ना लगाएं। इसके बाद फिर रात में ही वार्ड क्रमांक 2 में श्रीराम नगर के नाम पर मुस्लिम समाज ने आपत्ति दर्ज करवाई। उनका कहना था कि ये सालों से रूमी नगर व मस्तानपारा है, लेकिन अभी नाम बदलने का प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। जिसके बाद पुलिस मौकेपर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाने की कोशिश की। अंत में पुलिस को सख्ती से पेश आना पड़ा और भीड़ को खदेड़ने के लिए एक-दो लोगो पर लाठी चलानी पड़ी।