Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
जांजगीर। जांजगीर जिला में भी महानगरों की तर्ज़ पर ठगी शुरू हो गई| पैसों को दुगना करने का लालच देकर खाता खुलवाते थे| जिसके बाद उन पैसों को महादेव एप में लगा देते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है| मामला नवागढ़ थाना का है|

जांजगीर। जांजगीर जिला में भी महानगरों की तर्ज़ पर ठगी शुरू हो गई| पैसों को दुगना करने का लालच देकर खाता खुलवाते थे। जिसके बाद उन पैसों को महादेव एप में लगा देते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला नवागढ़ थाना का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभिषेक कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी तुस्मा द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पोड़ी में रहने वाले चन्द्र प्रकाश साहु, चन्द्रकांत साहू, राखी लाल साहू, तुलेस यादव, सुनील साहू, शिवरीनारायण मे रहने वाले चिरंजीव केशरवानी एवं अकलतरा मे रहने वाले अरूण पनारिया ये सभी लोग मिलकर गांव कटौद आकर प्रार्थी को बैंक मे एक अच्छी स्कीम आई है जिसमें पैसा जमा करने पर शुरू मे 5000 रू बैक मे जमा कर खाता खेालवाना पडे़गा उसके एक दो माह बाद मे 25000 रू मिलेगा कहते हुये प्रार्थी का नया खाता खुलवाकर उसको महादेव सटटा बुक एप मे देकर उस खाते का गलत तरीके से उपयोग किये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में आरोपियों के विरूद्ध अप क्र 111/23 धारा 420,34 भादवि दर्ज कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तार हेतु तत्काल टीम का गठन कर आरोपियों के ठिकानो पर दबिश दी गई।
मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी 01. चिरंजीव केशरवानी उर्फ चंकी केशरवानी उम्र 22 वर्ष निवासी शिवरीनारायण 02. अरूण पनरिया उम्र 32 वर्ष निवासी अकलतरा 03. चन्द्रकांत साहू उम्र 18 वर्ष निवासी पोड़ी 04 चन्द्र प्रकाश साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पोड़ी 05 राखीलाल साहू उम्र 33 साल साकिन पोड़ी 06. तुलेश यादव उम्र 27 साल निवासी पोड़ी राछा 07. सुनील साहू उम्र 21 साल सा पोड़ी राछा को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई|