Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की महिला अधिकारियों का रुतबा अब और बढ़ गया है। भिलाई स्टील प्लांट की महिला अधिकारियों को अब आफिसर्स एसोसिएशन में सियासत करने का मौका मिल गया है।

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल की महिला अधिकारियों का रुतबा अब और बढ़ गया है। भिलाई स्टील प्लांट की महिला अधिकारियों को अब आफिसर्स एसोसिएशन में सियासत करने का मौका मिल गया है। बीएसपी ओए (BSP OA) ने आमसभा में महिला अधिकारियों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करा लिया है।
आफिसर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव परविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, सेफी नामिनी अजय कुमार, सचिव द्वय रेमी थामस, अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय जीपी. सोनी, निखिल पेठे एवं उपाध्यक्ष माइंस वेणु गोपाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।