Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
इंदौर। इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए

इंदौर। इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए. बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी.
हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची. कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया. गिरने वाले लोगों के परिजन को बुरा हाल है.

वहीं इस पूरे हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि नगर निगम की जेसीबी अंदर पहुंची है. एक दीवार को तोड़ा गया है. लोगों को निकालने में दीवार की वजह से दिक्कत आ रही थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बावड़ी से अब तक 7 लोगो को रेस्क्यू कर लिया गया है. बावड़ी में 13 लोग और सुरक्षित है, जिन्हें निकाला जा रहा है. शेष लोगो को रेस्क्यू करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे है.