रोचक : इस देश में मीट लवर्स के लिए वेंडिंग मशीन, जहां मिल रहा व्हेल और भालू का मांस

नई दिल्ली। जापान एक ऐसा देश है, जहां के लोग तरह-तरह के खाने के शौकीन हैं। जापान अपने आविष्कारों के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में जापान में मीट लवर्स के लिए एक ऐसी वेंडिंग मशीन मार्केट में उतारी गई है, जिसमें भालू का मांस मिल रहा है।

नई दिल्ली। जापान एक ऐसा देश है, जहां के लोग तरह-तरह के खाने के शौकीन हैं। जापान अपने आविष्कारों के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में जापान में मीट लवर्स के लिए एक ऐसी वेंडिंग मशीन मार्केट में उतारी गई है, जिसमें भालू का मांस मिल रहा है। इससे पहले कई शहरों में व्हेल के शौकीनों के लिए भी इसी तरह की वेंडिंग मशीन आ चुकी है। ये एक्सपेरिमेंट इतने कामयाब हो रहे हैं कि देश के कई शहरों में इसकी काफी डिमांड बढ़ गई है। 

जापान में मीट लवर्स के लिए एक ऐसी वेंडिंग मशीन बाजार में आई है जिसमें भालू का ताजा मांस मिल रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पिछले साल के अंत में स्थापित होने के बाद से, यह जापान के कई शहरों में लोगों को आकर्षित कर रहा है। 

ये है मांस की कीमत


मीट लवर्स के लिए भालू का ताजा मांस प्रति 250 ग्राम ¥2,200 (1,357.03 भारतीय रुपया) में बिक रहा है। वेंडिंग मशीन में भालू का मांस टोक्यो और उत्तरी प्रांत के सेम्बोकू समेत कई शहरों में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।  स्थानीय अखबार मेनिची शिंबुन ने कहा कि इस मशीन में स्थानीय रूप से मारे गए जंगली भालुओं के मांस का काफी स्टॉक है।

अखबार में कहा गया है कि भालू का यह मांस स्थानीय शिकार क्लब के सदस्यों द्वारा सप्लाई किया जा रहा है। जो पहाड़ों में, जंगलों में भालुओं का शिकार कर रहे हैं। हालांकि इन शिकारियों को भालुओं को  एक निश्चित संख्या में मारने की अनुमति दी गई है। 

व्हेल के मांस के लिए भी वेंडिंग मशीन


इससे पहले हाल ही में जापान की सबसे बड़ी व्हेलिंग कंपनी क्योडो सेनपाकू ने मांस के खपत बढ़ाने के प्रयास में वेंडिंग मशीनों से व्हेल का मांस बेचना शुरू किया था। फर्म अगले पांच वर्षों में उन्हें देश भर के 100 स्थानों पर इसे स्थापित करने की योजना बना रही है।