Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
नई दिल्ली। सीबीआई की ओर से पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने अदालत को बताया कि जांच अहम मोड़ पर है. इसलिए हम सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

नई दिल्ली। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो गई थी। जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था।
सीबीआई की ओर से पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने अदालत को बताया कि जांच अहम मोड़ पर है. इसलिए हम सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी के दौरान AAP मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने सुरक्षा के लिए राउ एवेन्यु कोर्ट और बीजेपी मुख्यालय से पहले पुलिस बैरिकेड लगाए हैं.
सीबीआई अदालत ने भी खारिज की थी जमानत
इसके पहले पिछले महीने दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दी थी. तब आप ने कहा था कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मनीष सिसोदिया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था.