Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक युवक ने अपने पिता की त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। उसने पिता को इसलिए मारा क्योंकि बुजुर्ग ने शराब पीने के लिए बेटे को मना किया था।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक युवक ने अपने पिता की त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। उसने पिता को इसलिए मारा क्योंकि बुजुर्ग ने शराब पीने के लिए बेटे को मना किया था। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। इसके बाद जब बुजुर्ग ने उसे समझाया, तब आरोपी ने मंदिर से त्रिशूल निकालकर बुजुर्ग की जान ले ली। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
आरोपी गिरफ्तार
उधर, किसी ने इस बात की सूचना डायल 112 को दी थी। इसी सूचना के आधार पर डायल 112 की टीम पहुंची। तब पूरे मामले की जानकारी सामने आई। शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया था। वहीं आस-पास तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जानकारी सोमवार शाम को सामने आई है।