Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
श्रीनगर। आतंकी ग्रुप 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के संघ नेताओं को धमकी दी है। रेजिस्टेंस फ्रंट ने 30 लीडर्स के नामों की लिस्ट जारी की है। सूत्रों के मुताबिक फ्रंट ने कहा है कि हम इन नेताओं का खून बहाएंगे।

श्रीनगर। आतंकी ग्रुप ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के संघ नेताओं को धमकी दी है। रेजिस्टेंस फ्रंट ने 30 लीडर्स के नामों की लिस्ट जारी की है। सूत्रों के मुताबिक फ्रंट ने कहा है कि हम इन नेताओं का खून बहाएंगे।
आतंकी ग्रुप की यह धमकी संघ प्रमुख मोहन भागवत के 1 अप्रैल को दिए गए बयान के बाद आई है। भागवत ने कहा था- आजादी के 7 दशकों बाद भी पाकिस्तान खुश नहीं है। उसे अब यह भरोसा हो गया है कि बंटवारा एक भूल थी। अखंड भारत एक सच था और बंटा हुआ भारत एक बुरा सपना।
भागवत ने कहा था- जो भारत से अलग हुए, क्या वो खुश हैं?
भागवत ने कहा था कि अखंड भारत यानी अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और तिब्बत यह एक साथ थे। बंटा हुआ भारत बुरा सपना है। ये 1947 के पहले का भारत था। जो लोग जिद के चलते भारत से अलग हुए, क्या वे खुश हैं? वहां आज दर्द है। भारत में खुशी है।