Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
पुडुचेरी। देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के चलते केंद्र सरकार एक्टिव मोड में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ आज समीक्षा बैठक की। वहीं, पुडुचेरी सरकार एक्शन ने भी बड़ा एक्शन लिया है।

पुडुचेरी में मास्क लगाना अब जरूरी
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अब सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से आदेश लागू कर दिया है। जिला कलेक्टर ई वल्लवन ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। प्रशासन ने एहतियाती उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू किया है।

ई वल्लवन ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर, बीच रोड, पार्कों और थिएटरों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अस्पताल, होटल, बार, रेस्टोरेंट, शराब की दुकान, आतिथ्य एवं मनोरंजन क्षेत्र, सरकारी कार्यालय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।