Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेश के अभी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक जी सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक देवेन्द्र यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मिलेट्स कैफे खुलने के बाद अब यहां के लोगों की थाली में पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध होंगे, लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के साथ ही एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सकेगा।
4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन किया।
मोबाइल मेडिकल यूनिट में 5 लैब टेस्ट और ऐड किए गए हैं जिनमें सिक्लिंग टेस्ट, विडाल टेस्ट, ब्लड ग्रुप टेस्ट, यूपीटी प्रेगनेंसी टेस्ट और मलेरिया टेस्ट शामिल हैं, इससे चिकित्सा के क्षेत्र में और विस्तार होगा।