Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। रसायन विज्ञान विभाग, सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई और आईक्यूएसी ने 22 मार्च को “विश्व जल दिवस” को मनाने के लिए एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का विषय जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना है।

भिलाई। रसायन विज्ञान विभाग, सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई और आईक्यूएसी ने 22 मार्च को “विश्व जल दिवस” को मनाने के लिए एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का विषय जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना है। प्रतियोगिता में पीजी के छात्रों ने भाग लिया और उन्होंने थीम के आधार पर विभिन्न प्रकार के निबंध लिखे। उन्होंने यह भी बताया कि हम अपने पर्यावरण को कैसे बदल सकते हैं और पानी की समस्याओं को कैसे हल कर सकते हैं। विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेम्स मैथ्यू और डॉ. चंदा वर्मा ने निबंध की सराहना की। एमएससी रसायन की हर्षिता यादव को प्रथम पुरस्कार चौथा सेम, आंचल कन्नोजे को दूसरा पुरस्कार तथा परिधि यादव द्वितीय सेम केमिस्ट्री को तीसरा पुरस्कार मिला।