Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
दुर्ग। दुर्ग जिले में सोमवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें दुर्ग जिला के पदाधिकारीगण की दूसरी सूची जारी की गई। जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह एवं जिला संगठन प्रभारी गुरमुख सिंह द्वारा यह सूचि जारी किया गया है।

दुर्ग। दुर्ग जिले में सोमवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें दुर्ग जिला के पदाधिकारीगण की दूसरी सूची जारी की गई। जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह एवं जिला संगठन प्रभारी गुरमुख सिंह द्वारा यह सूचि जारी किया गया है। जिसमें शिवम सिंह तोमर को जिला उपाध्यक्ष ,जयेश वर्मा, अक्षय कुर्रे और हर्षजीत सैनी को जिला सचिव बनाया गया है। इस कार्यकारिणी का विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए किया गया है।
इन नवनियुक्त पदाधिकारी जिनको नई जिम्मेदारी दी गई। इन्होंने पिछले दिनों में संगठन में सरानीय कार्य किया है, जिस वजह से इनको नई जिम्मेदारी एवं पदोन्नति की गई है। जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह ने बताया कि NSUI सदैव ही छात्रहित के लिए अग्रसर है और सभी कॉलेजों में सुचारू रूप से सभी छात्रों के बीच मौजूद है और छात्रहित के विषयों को भविष्य में भी उठाते चलेगी।