Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ना सिर्फ अपने ग्लैमरस लुक और फिटनेस के लिए अपने फैन्स में पॉपुलर हैं बल्कि उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी फैन्स काफी उतावले रहते हैं. लेकिन इस बार दिशा की ड्रेस ने उन्हें ट्रोल करा दिया.

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ना सिर्फ अपने ग्लैमरस लुक और फिटनेस के लिए अपने फैन्स में पॉपुलर हैं बल्कि उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी फैन्स काफी उतावले रहते हैं. लेकिन इस बार दिशा की ड्रेस ने उन्हें ट्रोल करा दिया. दरअसल दिशा को एक लंच डेट के दौरान स्पॉट किया गया जहां उन्होंने एक शॉर्ट ड्रैस पहनी थी. जिसे लेकर फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया.
मिनी फ्रॉक पहनने पर ट्रोल हुईं दिशा

हालांकि दिशा अपनी बोल्ड अप्रोच और ग्लैमरस लुक्स की वजह से लाखों फैन्स की चहेती हैं लेकिन इस बार उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज में दिशा पाटनी एक फ्लोरल मिनी फ्रॉक में दिखाई दे रही हैं. ये वीडियो इंस्टा बॉलीवुड ने भी अपने इंस्टाग्राम एक्ट्रेस का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो खुले बालों और लाइट मेकअप में काफी खूबसूरत भी दिख रही हैं. एक्ट्रेस के इस लुक को जहां कुछ फैन्स ने पसंद किया तो कुछ फैन्स ने उन्हें इन कपड़ों के लिए निशाने पर भी ले लिया.