Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के नेतृत्व में,भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती 14 अप्रैल तक, सामाजिक न्याय सप्ताह मानने का निर्णय लिया गया।

इस कयाक्रम की श्रृंखला में आज दिनांक 12 अप्रैल को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई के पश्चिम मंडल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के अध्यक्ष तिलक राज याद यादवके मार्गदर्शन में पश्चिम मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रितुराज शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर 7, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन बस्ती में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की सहायता से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने चिकित्सा लाभ लिया एवं कुछ लोगों को श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज भेज कर संबंधित विभाग में निःशुल्क जांच करवाई गई ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला भिलाई की महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्र,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशाल शाही,युवा मोर्चा जिला महामंत्री रितेश सिंह,जिला शासकीय स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, जिला संयोजक सोशल मीडिया रवि कश्यप,पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष बी पद्मनाभन, वी शिवराम,जयप्रकाश गुप्ता, एस राजशेखर, एम रवि,कमलेश सिंह,प्रीतम एवं अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम मंडल के अध्यक्ष रितुराज शर्मा ने श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज का एवं स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवा देने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ को आभार व्यक्त किया