मंगल पर जाने का सपना होगा पूरा… इस कंपनी ने बनाए पावरफुल रॉकेट, आज होगा लांच

वॉशिंगटन। ये स्टेनलेस स्टील से बना स्टारशिप है जिसे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है। स्टारशिप अपनी पहली ऑर्बिटल टेस्ट फ्लाइट के लिए तैयार है। 17 अप्रैल यानी आज शाम 6 बजकर 30 मिनट पर ये लॉन्च होगा। इसे लेकर एलन मस्क ने ट्वीट किया- 'सक्सेस मे बी, एक्साइटमेंट गारंटीड!' यानी सफलता शायद मिले, लेकिन एक्साइटमेंट की गारंटी है।

वॉशिंगटन। ये स्टेनलेस स्टील से बना स्टारशिप है जिसे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है। स्टारशिप अपनी पहली ऑर्बिटल टेस्ट फ्लाइट के लिए तैयार है। 17 अप्रैल यानी आज शाम 6 बजकर 30 मिनट पर ये लॉन्च होगा। इसे लेकर एलन मस्क ने ट्वीट किया- ‘सक्सेस मे बी, एक्साइटमेंट गारंटीड!’ यानी सफलता शायद मिले, लेकिन एक्साइटमेंट की गारंटी है।

ये तस्वीरें इसलिए अहम है क्योंकि ये स्पेसशिप ही इंसानों को इंटरप्लेनेटरी बनाएगा। यानी इसकी मदद से पहली बार कोई इंसान पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे प्लेनेट पर कदम रखेगा। एलन मस्क साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं। ये स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी सक्षम होगा।

यहां कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर हमें पृथ्वी से 23 करोड़ किलोमीटर दूर मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की क्या जरूरत है? वहीं कुछ का सवाल ये भी होगा कि इतनी दूर जाने में कितना समय लगेगा, इसकी प्रोसेस क्या होगी? इंसान कैसे इस रेड प्लेनेट से वापस आएंगे? स्टारशिप की टेक्नोलॉजी क्या है? स्टारशिप क्या-क्या कर सकती है? तो चलिए एक-एक कर जानते हैं इन सवालों के जवाब…

सबसे पहले बात स्टारशिप की… इससे इस पूरे लॉन्च को समझना आपके लिए आसान हो जाएगा
स्पेसएक्स के स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। ये एक रियूजेबल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम है। इसमें एडवांस्ड रेप्टर इंजनों का इस्तेमाल किया गया है। स्टारशिप को स्पेसएक्स के साउथ टेक्सास में स्टारबेस फैसिलिटी से लॉन्च किया जाएगा।

दुनिया का सबसे पावरफुल व्हीकल


स्टारशिप अब तक का डेवलप दुनिया का सबसे पावरफुल लॉन्च व्हीकल है। ये पूरी तरह से रियूजेबल है और 150 मीट्रिक टन भार ले जाने में सक्षम है। स्टारशिप सिस्टम 100 लोगों को एक साथ मंगल ग्रह पर ले जाएगा। मस्क 10 अप्रैल को ही स्टारशिप को लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन तब US फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी FAA से अप्रूवल नहीं मिल पाया था।