सीएम से छत्तीसगढ़ संभाला नहीं जा रहा, कानून व्यवस्था चौपट, धर्मांतरण को रोकने चलाएंगे अभियान – अरुण साव

भिलाई। नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठ बोल रहे हैं कल ही विधायक पर हमला हुआ है । छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी अभियान चलाकर कार्य करेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा स्तरीय बैठक हुई है।

भिलाई। नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठ बोल रहे हैं कल ही विधायक पर हमला हुआ है । छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी अभियान चलाकर कार्य करेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा स्तरीय बैठक हुई है। शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक ली गई है, और बूथ के सशक्तिकरण कैसे हो इसके लिए रणनीति बनाई गई है।

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है हर वर्ग इस सरकार के कार्यकाल में स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। वही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबो का कल्याण कर रही है हर वर्ग की तरक्की के लिए कार्य कर रही है। 15 साल में बीजेपी की सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। छत्तीसगढ़ की जनता राज्य की कांग्रेस सरकार से परेशान है। इस सरकार से छुटकारा चाहती है। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की हवा चल रही है। निश्चित रूप से वर्ष 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईडी संवैधानिक संस्था है। जहां भ्रष्टाचार होगा जहां गरीब की काली कमाई का पैसा लूटा जाएगा ईडी आएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ईडी को आगे किए जाने का बयान सरासर गलत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ संभाला नहीं जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चौपट हो चुकी है और कर्नाटक की बात करते हैं कर्नाटक में निश्चित रूप से वह खाली हाथ ही लौटेंगे। कर्नाटक में इस बार भी कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी। नक्सलवाद पर पूछे गए सवाल पर श्री साव ने कहा कि विधायक पर कल ही हमला हुआ है विधायक पर हुआ हमला यह प्रमाणित करता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठ बोल रहे हैं धर्मांतरण पर पूछे गए सवाल पर कहा कि आने वाले समय क्या अभियान चलेगा यह बताएंगे। परंतु छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कैसे रुकेगा इसके लिए पर्याप्त कार्य करेंगे।