Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। अवैध पोस्टर एवं बैनर लगाने वालों के खिलाफ भिलाई निगम ने अभियान छेड़ दिया है। भिलाई निगम के संयुक्त दल द्वारा वैशाली नगर जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुरूद, कालीबाड़ी, गौरव पथ इत्यादि क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान पोल में लगे हुए सभी पोस्टर एवं बैनर को निकाल कर जब्ती बनाई गई।

भिलाई। अवैध पोस्टर एवं बैनर लगाने वालों के खिलाफ भिलाई निगम ने अभियान छेड़ दिया है। भिलाई निगम के संयुक्त दल द्वारा वैशाली नगर जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुरूद, कालीबाड़ी, गौरव पथ इत्यादि क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान पोल में लगे हुए सभी पोस्टर एवं बैनर को निकाल कर जब्ती बनाई गई। इसके साथ ही निगम द्वारा लोहे के बोर्ड जब्त कर इसे सुरक्षित रखा गया है। निगम ने अवैध पोस्टर एवं बैनर लगाने वालों पर आर्थिक दंड लगाना भी प्रारंभ कर दिया है, जिसके तहत आज 25 हजार 500 रुपए जुर्माना लगाया गया।
निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई में संपत्ति विरूपण के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान कल भी जारी रहेगा। आज जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 अंतर्गत संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की जा रही है।
गौरतलब है कि सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर जैसे प्रचारक सामग्री अवैध रूप से लगा देने के कारण यातायात प्रभावित होता है साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनती है, प्रकाश की व्यवस्था होने के बावजूद भी प्रकाश उचित स्थल पर नहीं पहुंच पाता। इन सभी कारणों को देखते हुए निगम द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत विशेष कार्यवाही की जा रही है और पोस्टर तथा पंपलेट आदि को हटाने का अभियान निगम के द्वारा शुरू किया गया है। आज की कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी धीरज कुमार साहू, जगदीश तिवारी, अनिल मिश्रा, बालकृष्ण नायडू एवं मलखान सोरी आदि मौजूद हैं।