Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
बंगाल की खाड़ी से आ रही प्रचुर मात्रा में नमी के चलते बुधवार को भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना है.

रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आ रही प्रचुर मात्रा में नमी के चलते बुधवार को भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही विभाग ने कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने, एक-दो जगहों पर अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना जताई है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम गर्मी के समय में बरसात का एहसास करा रहा है. दोपहर होते ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है. तो वहीं कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बिजली भी चमक रही है. इसके अलावा कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो रही है.