Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
नई दिल्ली। मॉरिस गैरेज मोटर इंडिया यानी MG ने बुधवार को अपनी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट लॉन्च कर दी। इसकी कीमत 7.98 लाख रुपए से शुरू है। MG की ये सबसे सस्ती, छोटी और एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार है। ये टाटा की टियागो EV से भी करीब 50 हजार रुपए सस्ती है। इसका प्रोडक्शन गुजरात के हलोल प्लांट में शुरू हो चुका है। MG ZS EV के बाद MG की यह दूसरी EV है।

इसकी बुकिंग 15 मई से शुरू हो रही है। मई से ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। EV में फुल चार्ज में 230 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। कंपनी का दावा है कि ये कार 519 रुपए में 1000 किलोमीटर चलेगी। इसमें नेक्स्ट लेवल पर्सनालाइजेशन दिया गया है। यानी आप कार पर कंपनी मेड फंकी बॉडी रैप्स, कूल स्टिकर लगा सकेंगे।
सीट को फोल्ड कर बढ़ा सकते हैं बूट स्पेस
कार में फोल्डेबल स्प्लिट सीट कॉन्फिगरेशन दिया गया है। यानी आप बूट स्पेस बढ़ा सकते हैं। वहीं कंपनी ने इसे 5 कलर ऑप्शन ब्लैक रूफ के साथ एपल ग्रीन, ऑरोरा सिल्वर, स्टारी ब्लैक, कैंडी व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ कैंडी व्हाइट में उतारा है। EV में दो दरवाजे दिए गए हैं और इसकी सिटिंग कैपेसिटी 4 लोगों की हैं।
ब्रिटिश प्लेन कॉमेट पर रखा EV का नाम
कंपनी ने 19 अप्रैल को दिल्ली के गुड़गांव में हुए इवेंट में कार की पहली झलक दिखाई थी। MG अपने कारों के नाम ऐतिहासिक चीजों पर रखती है। इस कार का नाम ब्रिटिश प्लेन कॉमेट के नाम पर रखा गया है। इस कार लंबाई सिर्फ 2.9 मीटर है। यानी ये मारुति की ऑल्टो से भी छोटी है।
एक्सटीरियर डिजाइन
एमजी ने कॉमेट को टॉलबॉय डिजाइन देने की कोशिश की है। इसके फ्रंट में LED हेडलैंप, MG लोगो, डेटाइम रनिंग लैंप्स, रियर में LED टेल लाइट, क्रोम डोर हैंडल, फ्रंट और रियर पार्किंग कैमरा भी मिलेगा। EV में 12 इंच के एयरोडायनेमिक डिजाइन व्हील दिए हैं।