Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
क्राइम डेस्क। बसिया में इंटर की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पुनीत व दीपक खड़िया नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुनीत पीड़िता के बहनोई का बड़ा भाई है, जबकि दीपक सिमडेगा के बीरू का है। दीपक की शादी 22 मई को तय है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता पुलिस में बहाली के लिए दौड़ने का अभ्यास करती है। घटना के दिन भी वह दौड़ के बाद नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा खुद आरोपियों ने नशे की हालत में पीड़िता की बड़ी बहन व जीजा के समक्ष किया। मामले को लेकर गांव में पंचायती हो रही थी। इसमें आरोपियों को आर्थिक दंड देकर मामला पुलिस तक नहीं जाने देने का निर्णय हुआ। इस बीच पीड़िता थाने पहुंच गई और प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।