Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
ग्यासपुरा। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव से 6 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस लीक होने से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।

ग्यासपुरा। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव से 6 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस लीक होने से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने वाले करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साथ ही इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिनमें से कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए अपने घरों को भी छोड़ दिया।