Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर. राजधानी के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के सामने गेट नंबर 1 के सामने दीवार से लगी हुई दुकानों और बस स्टैंड के अंदर परिसर में टेबल कुर्सी लगाकर बुकिंग काउंटर का कारोबार फल फूल रहा है. यहां यात्रियों से अधिक वसूली यात्रियों को लूटा जा रहा है. हर कंपनियों के फर्जी टिकट छपवाकर अवैध वसूली की जा रही है. यह कारोबार 1 साल से लगातार चल रहा है.

कुछ बस आपरेटर भी बस का कारोबार छोड़कर एजेंट का काम कर रहे हैं. कुछ बस ऑपरेटरों ने लूटपाट करने के लिए अपनी दुकानें किराए से भी दे दिए हैं. लोगों ने मांग उठाई है कि ऐसे लोगों को किराए से जो दुकान दिए उनको हटाया जाए एवं टिकट की अवैध कारोबार पर लगाम लगाएं. इस मामले में यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने अब कार्रवाई की है. 12 आरोपियों को पकड़कर जुलूस भी निकाला.