Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार चुनावी रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में रैली को संबोधित किया. लाखों की संख्या में आई भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के ‘अमृतकाल’ में कनार्टक का ये पहला चुनाव है.

बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार चुनावी रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में रैली को संबोधित किया. लाखों की संख्या में आई भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के ‘अमृतकाल’ में कनार्टक का ये पहला चुनाव है. ये चुनाव कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है. ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक विकास की किस उंचाई पर होगा. कर्नाटक को हमें विकसित भारत की ड्राइविंग फोर्स बनाना है, ग्रोथ इंजन बनाना है. इसलिए भाजपा सरकार दोबारा बनाना है, डबल इंजन की सरकार को लाना है.
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का है. जब दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता के आंखों में आतंकियों के मर जाने की खबर सुनकर आंसू आ गए थे. जब सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक हुई तो कांग्रेस ने देश की सेनाओं के सामर्थ्य पर ही सवाल खड़ा कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी वारंटी खो दी है, कांग्रेस की वारंटी खत्म हो चुकी है, कांग्रेस की विश्वसनीयता खो चुकी है. ऐसे में बिना वारंटी वाली कांग्रेस की गारंटी भी उतनी ही झूठी है और झूठी गारंटियों का कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत पुराना है.