Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
लाई। नगर निगम प्रशासन भिलाई में 31 मई तक वित्तीय वर्ष 2023-24 का संपत्ति कर जमा करने वाले करदाताओं को सवा 6 फीसदी की छूट का ऐलान कर दिया गया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने टैक्स कलेक्शन में तेजी लाने एवं राजस्व में बढ़ोतरी के लिए राजस्व और संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर यह ऐलान किया है। उन्होंने टैक्स वसूलने वाली एजेंसी एसपीएस के कार्यों की भी समीक्षा की है।

भिलाई। नगर निगम प्रशासन भिलाई में 31 मई तक वित्तीय वर्ष 2023-24 का संपत्ति कर जमा करने वाले करदाताओं को सवा 6 फीसदी की छूट का ऐलान कर दिया गया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने टैक्स कलेक्शन में तेजी लाने एवं राजस्व में बढ़ोतरी के लिए राजस्व और संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर यह ऐलान किया है। उन्होंने टैक्स वसूलने वाली एजेंसी एसपीएस के कार्यों की भी समीक्षा की है।
बैठक में सर्वप्रथम एजेंसी द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर कलेक्शन तथा स्व विवरणी के कार्यों की जानकारी लेने के बाद आयुक्त ने फील्ड में किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट संपत्ति कर के अधिकारियों को निरंतर उपलब्ध कराने कहा। बैठक में पहले किए गए सर्वे तथा बाद की सर्वे रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई। टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के लिए राजस्व अधिकारियों के अब तक के प्रयासों की जोनवार जानकारी आयुक्त ने ली तथा फील्ड पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त रमाकांत साहू भी मौजूद रहे।