डाक घर से 24 लाख 82 हजार रु. की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा। शहर थाना पुलिस के द्वारा डाकघर में पदस्थ उप डाकपाल को अपने परिचितों से मिलकर लाखो रुपए की धोखाधड़ी कर रकम गायब करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर थाना भाटापारा के अपराध क्रमांक 19/23 धारा 420,409, 467, 468,471, 34 भादवि के फरार आरोपी दौलत सिंह ठाकुर पिता भाउसिंह ठाकुर उम्र 52 साल साकिन संतोषी चौक कुशालपुर रायपुर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

भाटापारा। शहर थाना पुलिस के द्वारा डाकघर में पदस्थ उप डाकपाल को अपने परिचितों से मिलकर लाखो रुपए की धोखाधड़ी कर रकम गायब करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर थाना भाटापारा के अपराध क्रमांक 19/23 धारा 420,409, 467, 468,471, 34 भादवि के फरार आरोपी दौलत सिंह ठाकुर पिता भाउसिंह ठाकुर उम्र 52 साल साकिन संतोषी चौक कुशालपुर रायपुर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। पूर्व में सहयोगी आरोपी राकेश कुमार पाण्डेय एवं प्राची पांडेय को गिर. किया गया है।

विदित हो कि प्रार्थी हेमलाल साहू उप संभागीय निरीक्षक डाक घर रायपुर उप संभाग रायपुर स्थायी पता कृष्णा सिटी हाऊस नंबर 21 तरेंगा रोड भाटापारा थाना भाटापारा शहर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुझे मेरी पदस्थापना पश्चात मुझे जानकारी मिला कि भाटापारा उप डाक घर में संचालित आवर्ति खातों का स्थानांतरण कर रूपया आहरित कर शासकीय रकम का गबन किया गया है।

उक्त जानकारी होने पर मेरे द्वारा जांच कर जांच रिपोर्ट तैयार किया गया जांच में पाया कि उप डाक पाल दौलत सिंह ठाकुर सन 2017 से भाटापारा उप डाक घर में पदस्थ हुआ अपने कार्यकाल के दौरान दौलत सिंह ठाकुर उप डाक पाल भाटापारा, स्व0 कृष्ण कुमार पाण्डेय डाक सहायक भाटापारा, गैर विभागीत व्यक्ति राकेश कुमार पाण्डेय एवं कुमारी प्राची पाण्डेय मिली भगत कर उप डाक घर भाटापारा के 10 बंद आवर्ती खाते के नाम को फिनेकल खाता में CIF आईडी पर राकेश कुमार पाण्डेय एवं प्राची पाण्डेय के नाम मर्ज कर राकेश कुमार पाण्डेय व राजेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं राकेश कुमार पाण्डेय व प्राची पाण्डेय के संयुक्त खाता को उप डाक घर भाटापारा से रींवा प्रधान डाक घर में स्थानांतरण कर कुल ₹24,82,933 आहरण दिनांक 26.02.2019 के 09.00 बजे से 24.11.2020 के 17.00 बजे के मध्य कर शासकीय रकम का दुर्विनियोजन किया है।