Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ी नक्सल मुठभेड़ हुई है। सुकमा पुलिस की डीआरजी टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया है। खुद सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने ऑपरेशन को लीड किया है। आपको बता दें कि आज अलसुबह हुई इस मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सलियों का एलओएस कमांडर मड़कम एर्रा को मारने का दावा किया गया है। इस मुठभेड़ में तीन लाख की इनामी महिला नक्सली पोडियम भीमे को भी मार गिराने का दावा पुलिस द्वारा किया गया है।

सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोलापल्ली LOS कमांडर मडकम एर्रा (एरिया कमेटी मेंबर एवं डीवीसीएम 8 लाख का इनामी नक्सली) अन्य नक्सलियों के साथ दंतेशपुरम के जंगलों में उपस्थित थे। इस सूचना पर सुकमा की DRG टीमें, Cobra 202 Batallion, CRPF 219 Batallion व अन्य सुरक्षा बलों के साथ अलग अलग स्थानों से दंतेशपुरम की ओर रवाना हुई थीं। पुलिस के मुताबिक सर्चिंग ऑपरेशन के बाद वापसी के दौरान सोमवार की सुबह करीब साढे़ 5 बजे नक्सलियों द्वारा सुकमा पुलिस DRG पार्टी पर घात लगाकर हमला किया गया, जिस पर DRG बलों ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से 2 नक्सल शव प्राप्त हुए हैं, जिसकी पहचान कार्यवाही की जा रही है, प्राथमिक पहचान मड़कम एर्रा, एलओएस कमांडर व एलओएस सदस्य पोडियम भीमे (महिला) के रूप में किया गया है। साथ ही घटनास्थल से हथियार, भारी मात्रा में आर्म्स एम्युनेशन एवम नक्सल सामग्री बरामद हुई है।