Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज 10 मई को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम शिक्षा मण्डल के सभागृह में घोषित करेंगे।

छत्तीसगढ़ के दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। (माशिमं) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम आज जारी करेगा। दोपहर 12 बजे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेससाय सिंह टेकाम माशिमं के कार्यालय में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेंगे। स्टूटेंड माशिमं की वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। वहीं राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ की साइट पर भी अपडेट देख व पढ़ सकेंगे। बता दें कि दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में छत्तीसगढ़ में साढ़े छह लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षाएं दी है। प्रदेशभर में दो हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दसवीं में तीन लाख 37,293 छात्रों ने परीक्षा दी है, वहीं बारहवीं में तीन लाख 27935 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं।