Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। दुर्ग जिला के धमधा थाना अंतर्गत कल शाम एक मामुली विवाद के चलते आज सुबह लगभग साढ़े 8 बजे एक युवक की पत्थर से मार कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर तत्काल फरार आरोपी को पकड़ने जाल बिछाया और अभी अभी उसे धरदबोचा है।

धमधा पुलिस ने बताया कि कल शाम आरोपी मुकेश मिर्ची का निखिल बंजारे से विवाद हुआ। इस दौरान लडा़ई झगडे़ में निखिल ने मुकेश का मोबाइल तोड़ दिया। लोगों के बीच बचाव बाद झगड़ा शांत हो गया था मगर आज सुबह मुकेश मिर्ची वहां पहुंचा और निखिल के सिर पर पत्थर से संघातक वार कर उसकी हत्या कर दी। निखिल बंजारे (20 वर्ष) सतनामी पारा ग्राम दारगांव निवासी था। हत्या बाद मौके से फरार आरोपी को आज साढ़े 10 बजे धमधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश मिर्ची (23 वर्ष) के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने मोबाइल तोड़ने का बदला लेने की नियत से निखिल की हत्या कर दी।