Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज गर्जना होगी। प्रदेश में तीन-चार दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। राजधानी में दिन में तेज गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शाम-रात में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम उत्तर-प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी है। एक दूसरी द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से तटीय कर्नाटक तक है। इन दोनों ही सिस्टम के असर से अगले कुछ दिनों तक समुद्र से नमी आएगी। बुधवार-गुरुवार से नमी वाली हवा आने लगी है।
बीते 24 घंटे में कई जगह हुई बूंदाबांदी
राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को दिन में करीब डेढ़ मिमी बारिश भी हुई। अंबिकापुर में भी थोड़ी बारिश हुई है। वातावरण में नमी रहने की वजह से प्रमुख शहरों का तापमान भी थोड़ा कम है। रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह नॉर्मल से एक कम है। बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग आदि जगहों पर भी पारा 40 से 42 डिग्री के बीच है। सभी जगहों पर यह सामान्य से एक-दो डिग्री कम है।
नौतपा पहले दिन तपा
नौतपा के पहले ही दिन प्रदेश में दोपहर की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तेज गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान जांजगीर-चांपा जिले में रिकॉर्ड किया गया। यहां हीट वेव की स्थिति बन गई थी। रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली और बिलासपुर जिले में भी लू जैसे हालात हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान 41-43 डिग्री के करीब है।