रायपुर की डॉक्टर से 13 लाख की ठगी : मेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुआ प्यार, 3 ठग गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर की महिला डॉक्टर से 13 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। उसने मेट्रीमोनियल साइट पर किसी से दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। और फिर बात शादी तक पहुंच गई। इसके बाद से युवक ने गिफ्ट की डिमांड करने लगा। और लड़की भी समझ नहीं पाई। उसने गिफ्ट के नाम पर पैसे देने शुरू कर दिए। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है, युवती ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया हुआ है। इसी साइट पर 14 अप्रैल को उसकी पहचान विकास कुमार नाम के शख्स से हुई थी। विकास ने बताया था कि वह स्कॉटलैंड में रहता है। जान पहचान के बाद दोनों ने दिनभर वॉट्सऐप पर बातें करने लगे। इस बीच विकास ने युवती से वादा कर दिया कि वो उससे शादी करना चाहता था।

पहले कस्टम के बहाने पैसे लिए

इसके बाद पेशे से डॉक्टर युवती भी राजी हो गई। दोनों की शादी की डेट भी फाइनल होने वाली थी। इस बीच विकास नाम के शख्स ने लड़की से कहा, तुम मुझे गिफ्ट भेज दो। डॉक्टर लड़की ने उसे गिफ्ट भी भेज दिया, लेकिन कुछ दिन बाद उसे फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा, मैं कस्टम डिपार्टमेंट से बोल रहा हूं। आपका गिफ्ट कस्टम में फंस गया है। यदि इसे आगे भेजना है तो 35 हजार रुपए देने होंगे।

अलग-अलग बहाने से लिए रुपए

उधर, उसकी बातों में आकर लड़की ने उसके खाते में 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने अलग-अलग बहाने से उससे पैसे मांगे। कभी गिफ्ट के नाम पर,कभी किसी और बहाने से, ऐसा करते हुए डॉक्टर ने उसके दिए हुए खाते में 13 लाख 55 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे लेते वक्त भी आरोपी ये कहता रहा कि वो उससे शादी जरूर करेगा। लेकिन कुछ दिन बाद से विकास नाम के शख्स ने लड़की से बात करना बंद कर दिया था।

बात करना बंद किया तब खुला मामला

जब आरोपी ने लड़की से बात करना बंद कर दिया तो डॉक्टर भी हैरान रह गई। उसने कई बार युवक से संपर्क किया। लेकिन जब बार-बार संपर्क करने के बाद भी बात नहीं बनी। तब उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की। नंबर ट्रेस करने पर पता चला लोकेशन दिल्ली की मिली।