Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वन विभाग की महिला ठेकेदार के घर से 20 हजार रुपए और गहनों की चोरी और फिर लाखों रुपए बरामदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस केस में फरार एक युवक को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार की है।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वन विभाग की महिला ठेकेदार के घर से 20 हजार रुपए और गहनों की चोरी और फिर लाखों रुपए बरामदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस केस में फरार एक युवक को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार की है। उसके पास से करीब 40 लाख रुपए बरामद किया गया है। हालांकि इस पर पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सवा लाख रुपए चोरी के इस केस में अब तक लाखों रुपए बरामद किए गए हैं।
ठेकेदार महिला ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्हें फंसाने के लिए लाखों रुपए बरामद कराया गया है। इस केस में पुलिस ने उसे जेल भेजने की धमकी दी थी। वह जेल जाने के लिए तैयार है लेकिन, पैसे उसके घर से चोरी नहीं हुए हैं। पुलिस अब तक इस मामले का पता नहीं लगा पाई है। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा है।
ये था पूरा मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित अभिषेक विहार में वन विभाग में ठेकेदारी करने वाली महिला सरोजनी साहू के घर कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी, तब शिकायत में बताया गया था कि घर से 20 हजार रुपए और एक लाख रुपए के गहने चोरी की गई है। महज सवा लाख रुपए चोरी के इस केस की जांच के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई, जब संदेहियों के पकड़े जाने पर उनके पास से करीब 42 लाख कैश बरामद हुआ।
चौंकाने वाली बात ये है कि शिकायतकर्ता महिला अब कह रही है कि यह रुपए उनके नहीं है। जबकि, चोरों ने पुलिस को बताया कि रुपए महिला के घर से ही चोरी की गई है। इस पूरे कांड में शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बहन व लखराम की पूर्व सरपंच रूक्मणी कौशिक ही मास्टरमाइंड है। इस केस में ठेकेदार महिला की संदिग्ध गतिविधियां कई अलग-अलग कहानियों की ओर इशारा कर रही है।