Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के पाथिकोंडा गांव से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मानसिक रूप से अस्थिर बुजुर्ग महिला ने अपने पति का अंतिम संस्कार घर के अंदर ही कर दिया।

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के पाथिकोंडा गांव से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मानसिक रूप से अस्थिर बुजुर्ग महिला ने अपने पति का अंतिम संस्कार घर के अंदर ही कर दिया।
63 वर्षीय हरि कृष्ण प्रसाद साल 2016 से ही पार्किंसंस रोग से पीड़ित थे और खराब स्वास्थ्य के कारण 29 मई को उनका निधन हो गया था। पति के निधन के बाद उनकी पत्नी ललितम्मा, जो खुद कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं ने सोमवार को उनके शव को कुछ बेकार डिब्बों और कपड़े के टुकड़ों के साथ जला दिया। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने अंतिम संस्कार की रस्में करने का भी प्रयास किया था।
कुरनूल के पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि पीड़ित महिला के दो बेटे हैं। बच्चों के होने के बावजूद दोनों पति-पत्नी अकेले रह रहे थे। उनकी खोज-खबर लेने वाला कोई नही था। दोनों बेटे अच्छी जगह काम करते है। एक मेडिकवर अस्पताल में काम करता है और दूसरा कनाडा में रहता है। एसपी ने कहा कि दोनों बेटों ने अपने माता-पिता को छोड़ दिया था और संपत्ति को लेकर कुछ विवाद बना हुआ हैं।