Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई बड़ी घोषणाएं की है। CM ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत और बढ़ाने की घोषणा की है। इससे प्रदेश के छह लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों का डीए भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो गया है। राज्य के कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत डीए मिल रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब यह बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें कि इसी महीने छह जुलाई को मुख्यमंत्री अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में डीए में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
संविदा कर्मियों का बढ़ा वेतन
मुख्यमंत्री ने नियमित सरकारी कर्मचारियों के साथ ही संविदा कर्मियों को भी तोहफा दिया है। बघेल ने संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इसका लाभ प्रदेश के 37 हजार कर्मियों को मिलेगा। संविदा कर्मी भी लंबे समय से वेतन वृध्दि और नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
अतिथि शिक्षकों व पटवारियों के लिए भी खुशखबरी
स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को अब प्रति माह दो हज़ार रुपये अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने विधानसभा में आज इसकी घोषणा की। साथ ही राज्य के पटवारियों को भी प्रतिमाह 500 रुपये संसाधन भत्ता देने का भी सीएम ने ऐलान किया है। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री ने सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान शासकीय विभागों में कार्य करने वाले अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल व उच्च कुशल दर के कर्मचारियों को 4 हजार रुपए मासिक की श्रम सम्मान राशि दिए जाने की घोषणा भी घोषणा की।
पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता
15 साल से कम सेवाकाल- 2500 रुपए की वृद्धि और 15 साल से अधिक सेवाकाल- 3000 रुपए की वृद्धि की गई है। सीएम ने कहा कि इसके अतिरिक्त पंचायत सचिवों को अर्जित अवकाश, मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश, 10 लाख तक की उपादान राशि एवं 5 लाख तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का भी लाभ दिए जाने की घोषणा करता हूंं।