Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में शनिवार की सुबह पोटेनार व केशामुंडी के पहाड़ व जंगलों में सुरक्षाबल व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। मारे गए नक्सली के शव के पास से एक पिस्टल, मैगजीन और नक्सली सामान बरामद किया गया है।
भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जांगला व भैरमगढ़ के सरहदी गांव पोटेनार व केशामुंडी के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 10 से 15 नक्सलियों मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना पर शुक्रवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर व सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया था। शनिवार सुबह केशामुंडी के जंगल व पहाड़ में सर्चिंग के दौरान वहां पहले से घात लगाये बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी हमला किया। करीब आधे घंटे दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद नक्सली पहाड़ की आड़ लेकर भाग निकले।
केशामुंडी के जंगल पर सर्चिंग में जवानों ने एक अज्ञात नक्सली का शव बरामद किया, जिसके पास से 1 पिस्टल और दो राउंड मैगजीन है। नक्सलियों के डेरे से कोडेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक, फ्यूज वायर, पिट्ठू, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किए गए हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान से 3 से 4 नक्सली या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं। फिलहाल मारे गए नक्सली के शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है।