Bhilai MLA Devendra Yadav : विधायक देवेेंद्र यादव हजारों शहर वासियों के साथ निकालेंगे 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा


Bhilai MLA Devendra Yadav भिलाई। विधायक देवेेंद्र यादव हजारों शहर वासियों के साथ मिल कर आजादी के 76 वर्ष पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेंगे। आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। और इस यात्रा में नेन्हे मुन्ने महात्मा गांधी, भारत माता,सुभाष चंद्र बोष आदि महापुरूषों का रूप धरे बच्चे भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।


Bhilai MLA Devendra Yadav हर साल की तरह इस साल भी विधायक देवेंद्र यादव तिरंगा यात्रा निकालने वाले है। इसके लिए तैयारी चल रही है। 12, 13 और 14 अगस्त को यात्रा निकाली जाएगी। शहर के सभी वार्ड और गलियों से होकर यात्रा निकलने। जिसमे शहर भर के हजारों लोग शामिल होंगे।


Bhilai MLA Devendra Yadav देश की आजादी के 76 वां साल होने पर देश को आजादी दिलाने वीर शहीदों की याद में विधायक देवेंद्र यादव विधानसभा क्षेत्र में 76 किलोमीटर की आजादी की तिरंगा यात्रा करेंगे ।। पिछले साल भी भव्य यात्रा निकाली गई थी।

साहस बलिदान शांति सत्यता पवित्रता वैभव संपन्नता इन तीनों रंगों से मिलकर बनता है हमारा तिरंगा। तिरंगे की आन बान और शान को बनाए रखते हुए भिलाई के हर गली मोहल्ले से गुजरेगी 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा। क्योंकि भारत के ह्रदय में बसता है भिलाई और भिलाई के दिल में बसता है तिरंगा। आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने की अवसर पर 12 से 14 अगस्त तक भिलाई में तिरंगा पदयात्रा किया जाएगा जिसमें पूरे शहर वासी सादर आमंत्रित हैं।
देवेंद्र यादव ,विधायक भिलाई।