Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन किया


Chhattisgarh : नयी दिल्ली ! कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस के महसचिव के. सी. वेणुगोपाल ने आज यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन करते हुए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पार्टी नेता मोहम्मद अकबर को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही समिति में 22 सदस्य मनोनीत किये गये हैं।

समिति के सदस्यों में सर्वश्री रवीन्द्र चौबे , शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत,उमेश पटेल, डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, धनेंद्र साहू , फूलो देवी नेताम, शैलेष पांडेय, अरूण वोरा, शिशुपाल सोरी, द्वारिकाधीश यादव, कंवर सिंह निषाद, राजेश तिवारी, चुन्नीलाल साहू, इदरीस गांधी, हेमा देशमुख, अटल श्रीवास्तव, अजय तिर्की, राजेन्द्र जग्गी, वाणी राव , शेषराज हरबंस और आकाश शर्मा शामिल हैं।

कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र समिति के साथ ही सात सदस्यीय चुनाव प्रबंध समिति भी गठित की है, जिसके अध्यक्ष शिव कुमार डहरिया बनाये गये हैं। इसके अलावा रामगोपाल अग्रवाल, अरूण सिंघानिया, राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकियत सिंह और गजराज पगारिया सदस्य बनाये गये हैं।