Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Breaking News : पंखाजूर – लंबे अरसे बाद अंचल में तेज गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे में तो रौनक आ गई हैं परंतु अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत और दो मवोशियो की घायल होने की खबर सामने आ रही है।
Breaking News : दरअसल आज दोपहर से क्षेत्र भर में मूसलाधार बारिश हो रही थी जो शाम 5 बजे तक हुई। दुर्गुकोदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हानपतरी के आश्रित गांव हिगंनपुर में स्थित गौठान में अचानक आकाशीय बिजली गिरी।आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी इलाज किया जा रहा है।किसानों ने मुआवजे की मांग प्रशासन से की है।