Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

ED raids this hospital : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ED की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार को ED ने देवेंद्र नगर के एक निजी अस्पताल में छापेमारी की है। हालांकि यह छापा किस सन्दर्भ में या किस वजह से मारा गया है इसकी जानकारी अब तक निकल कर सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि ED की टीम के साथ, CRPF जवान भी बड़ी संख्या में मौजूद है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश भर में ED की टीम सक्रिय है और लगातार छापेमारी कर रही है। कई बड़े राजनेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों को ठिकानों पर ED छापेमारी कर रही है।