Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Dhamtari Crime धमतरी ! के रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम बरारी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है…शव के पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ है… सूचना मिलने पर रुद्री पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा…
Dhamtari Crime बताया जा रहा है कि आज ग्रामीणों ने बरारी में तालाब के किनारे एक युवक का शव देखा इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई…सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची… वहीं मृतक युवक की पहचान धमतरी शहर के शिव चौक निवासी सन्नी मिश्रा के रूप में हुई है… पुलिस का कहना है की घटना स्थल से एक पिस्तौल और मृतक का स्कूटी बरामद हुआ है… पुलिस का कहना है कि मामला हत्या या फिर आत्महत्या का है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा… फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है…