Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Bhilai : भिलाई। विग्नहर्ता भगवान गणेश के स्वागत के लिए इस्पात नगरी तैयार है। हर साल की तरह इस साल भी शहर में कई भव्य आयोजन हो रहे हैं। भिलाई शहर की प्रमुख आयोजन समितियां भव्य पंडालों का निर्माण करा रही हैं। कोलकाता के उम्दा कलाकार भिलाई में अपनी कला का जौहर दिखा रहे हैं। इन सबके बीच शहर में इस वर्ष सेक्टर-6 पुलिस लाइन में बन रहे भव्य गणेश पंडाल की चर्चा हो रही है। पहली बार पुलिस लाइन परिवारों द्वारा इतना भव्य आयोजन कराया जा रहा है।
पुलिस लाइन गणेशोत्सव समिति सेक्टर-6 के सचिव विकास सिंह राजपूत ने बताया कि इस वर्ष यहां कैलाश मानसरोवर की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। यह पंडाल 200 फिट चौड़ा, 60 फिट लंबा तथा 40 से 45 फिट ऊंचा बनाया जा रहा है। खासबात है कि इस पंडाल में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा के साथ 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन भी होंगे। साथ ही भैरव बाबा की झांकी भी पंडाल में विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा।
Bhilai : गणेशोत्सव समिति द्वारा इस बार पंडाल के समीप मेले भी लगाया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए भव्य झूले लगाए जा रहे हैं। जहां छोटे – बड़ों सभी के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा पंडाल के साथ 60 से ज्यादा स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स में फूड से लेकर खरीदारी के लिए आकर्षक दुकानें होंगी। खिलौनों से लेकर श्रृंगार तक का सामान यहां के स्टॉल्स से किफायती दरों पर ले सकेंगे। आयोजन समिति ने गणेशोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस आयोजन का पूरा खर्च पुलिस परिवार के द्वारा उठाए जा रहा है l