Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Raipur Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियां जोरों पर है, इसी कड़ी में आज शाम कांग्रेस वॉर रूम का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किया है।
शंकर नगर स्थित 4 मंजिला इमारत में कांग्रेस का वॉर रूम तैयार किया गया है जहां 150 से 200 कर्मचारी दिन भर अपनी सेवा देंगे।
वॉर रूम में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, मीडिया मॉनिटरिंग से लेकर अलग अलग विभागों के मोनिटरिंग की व्यवस्था की गई है साथ ही कांग्रेस के प्रचार प्रसार भी इसी वार रूम के जरिए की जाएगी। काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने वॉर रूम और इसमें होने वाले कामों की जानकारी दी है। देखिये कांग्रेस के वॉर रूम में क्या क्या है व्यस्थाएँ, और किस तरह काम करेगी कांग्रेस की वॉर रूम, हमारी ये रिपोर्ट…