Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Tirumala Telugu Women’s Society : भिलाई नगर। तिरुमला तेलुगु महिला समाज की 18 वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को सेक्टर 4 स्थित जगन्नाथ मंदिर के भवन में फैशन शो आयोजित किया गया। जिसमें समाज की युवतियों और महिलाओं ने कैटवॉक कर खूब रंग जमाया। प्रतिभागियों को कैटवॉकिंग के साथ-साथ टैलेंट राउंड में गायन, नृत्य, संवाद अदायगी और अभिनय की कसौटी पर खरा उतरना था। फैशन शो में जज के रूप में एम विजयालक्ष्मी, के यशस्विनी रेड्डी तथा बी उषा उपस्थित थीं। इस मौके पर अध्यक्ष टी जयारेड्डी ने समाज के गठन की शुरुआती चुनौतियों पर रोशनी डाली और सबसे अधिक सदस्यों को जोड़ने वाली महिलाओं को चांदी के गिलास भेंट कर सम्मानित भी किया।
फैशन शो को मिस, जूनियर एवं सीनियर की तीन कैटगरियों में बांटा गया था। मिस कैटगरी में बी दिशा, जूनियर में के उमा और सीनियर में ईशा सुब्रह्मण्यम के सर फैशन क्वीन के ताज सजाए गए। जबकि, मिस कैटगरी में एन मोनिका फर्स्ट रनरअप, टी नंदिनी सेकंड रनरअप, जूनियर में रेखा राव फर्स्ट रनरअप एवं श्वेता ऊपरवल्ली सेकंड रनरअप तथा सीनियर में एल मीनाक्षी फर्स्ट रनरअप एवं बी सुशीला सेकंड रनरअप रहीं। शो में कलाकारों ने अपने नृत्य से दर्शकों को इतना रोमांचित किया कि कार्यक्रम की संचालक रमा गोर्ती सहित अन्य महिलाएं खुद को डान्स करने से रोक नहीं पाईं।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसमें ईशा, गुना राव तथा मीनाक्षी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद प्रतिभागियों ने मंच पर कैटवॉक कर अपना जलवा दिखाया। टैलेंट राउंड में युवतियों और महिलाओं ने तेलुगु फिल्मों के नए और पुराने तरानों पर ऐसा नृत्य पेश किया कि दर्शक झूमने को विवश हो गए। इस अवसर पर समूह और एकल नृत्य भी हुआ। समूह नृत्य में सेक्टर दो ग्रुप की रेखा, पूजा, सरिता, पी लक्ष्मी, गायत्री, मानस, सेक्टर एक की पद्मा, सौरा, मंगा, उषा, सावित्री, सेक्टर चार की शारदा, अनीता और तालपुरी ग्रुप की बी सुशीला, बी तुलसी, टी वीणा, उमा महेश्वरी, जे दीपिका तथा रानी राव ने दमदार प्रस्तुति दी। ग्रुप परफॉरमेंस में एम श्रुति, एम इंदु और पी नंदिनी ने भी भाग लिया। समूह नृत्य में सेक्टर 2 ग्रुप को पहला स्थान हासिल हुआ। एकल नृत्य में जहां बी दिशा ने भरतनाट्यम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी, तो वहीं दूसरी ओर एन मोनिका तथा नंदिनी ने नृत्यकला का प्रदर्शन करते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायन में माधुरी आनंद, पी लक्ष्मी और पूजा की जमकर तारीफ हुई। तिरुमला समाज के जूनियर में २२ प्रतिभागियों ने भाग लिया !और सीनियर में 32 लोगो ने भाग लिया मिस में9 ने भाग लिया।
और सभी को टैग दिया गया पूजा को गॉर्जियस लुक, गायत्री को बेस्ट आउट बी वी बासवाम्मा मिसेज एवरग्रीन, सरिता बेस्ट पर्सनलिटी ,प्रिया बेस्ट लुक, के शारदा ब्यूटीफुल स्माइल, पी अनिता बेस्ट डांसर, कलावती बेस्ट पर्सनलिटी, आशा बेस्ट कैट वॉक, भवानी बेस्ट ड्रेसअप, के ज्योति डेसिंग पर्सनलिटी ,वीना बेस्ट गेटअप, शेलेजा मिसेसे परफेक्ट, मनसा मिसेज ब्यूटीफुल फेस, सरिता बेस्ट पर्सनलिटी, गायत्री बेस्ट आउट फिट , के अनुपूरणा सिम्पल सिटी, उमा महेश्वरी बेस्ट एक्सप्रेशन लेडी, लक्ष्मी बेस्ट स्माइल, एम अनिता बेस्ट ड्रेसअप, के लक्ष्मी मिसेज क्यूट,के शोभा बेस्ट हेयर , मिस सीता बेस्ट लुक,एस भावना मिसेज वेल ब्लूमिंग,बी नागकुमारीडेसिंगपर्सनलिटी,ए अरुणा बेस्ट फीचर्स, दीपिका नेचुरल ब्यूटी, जे शोभा कुमार मैसेज ईट्लीजेंट, राजेश्वरी बेस्ट बॉडी, एम बी शैलेजा मिसेज परफेक्ट,ललिता राजम मिसेज कॉन्फिडेंस, पार्वती क्यूट समाईल,माधूरी मिसेज टैलेंट, टी शारदा मिसेज इंटेलजेंट, उमा बेस्ट हेयर, के लक्ष्मी मिसेस स्वीट, एस राजमणि मिसेज सिम्पल सिटी, शिरीजा मिसेज सिम्पल सिटी, पदमा बेस्ट हेयर स्टाइल,ओ चामुंडेश्वरी राव गुड लूकिग,
मिस पूजा बेस्ट कॉन्फिडेंस , भावना बेस्ट स्माइल टैग देकर सम्मानित किया गया।
सभी तिरूमला तेलगु महिला समाज के पदाधिकारी सेक्रेट्री कुसुमा, वाइस प्रेसिडेंट बी वी बासवाम, अनंतलक्ष्मी, विजयलक्ष्मी,ज्वाइंट सेक्रेटरी रमा गोरती, पदमा राव कोषध्यक्ष छाया राव, कमिटी मेंबर्स रोहिणी रेड्डी, यू नमिता,रमा राव, गुना राव, द्रौपदी, ओ राजेश्वरी, एस दमयंती, रंजू रेड्डी, शारदा राव,धनलक्ष्मी, निर्मला राव, देवी ,देवकी रेड्डी, उपस्थित थे।