Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Raigarh Axis Bank Robbery रायगढ़। छत्तीसगढ़ में कल मंगलवार को रायगढ़ जिले में बड़ी डकैती हुई थी जिसने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया था। यहीं अब डकैती के घंटों बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक्सिस बैंक डकैती के मामले में बलरामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस की टीम ने ट्रक से भाग रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग चार करोड़ रूपए सहित डकैती किए गए सोने चांदी के जेवरात बरामद किये हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी झारखंड भगाने की फिराक में थे।