Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद महिला ट्रक के पहियों के बीच फंस गई और 50 मीटर तक घसीटती रही। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भी भेजा गया है। इस मामले में टिकरापारा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रायपुर के संतोषी नगर पुराना धमतरी रोड में शुभम के मार्ट के सामने हुआ है। 34 साल की सवाना बाई ध्रुव अपने पति रमन ध्रुव के साथ अपने देवर से मिलने रायपुर पहुंची थी। रविवार की दोपहर मुलाकात के बाद दोनों चंगोराभाठा से देवपुरी अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। इस टक्कर से बाइक का बैलेंस बिगड़ा और दोनों नीचे गिर पड़े, इसी दौरान महिला ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गई। इस हादसे में महिला की साड़ी ट्रक के पहिए में जा फंसी। इसके बाद ट्रक महिला को 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। महिला का शव चक्के में फंसने के बाद वह बुरी तरह कुचला गया साथ ही सड़क पर भी खून के निशान दिखने लगे। घटना के बाद मौजूद लोगों की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खाली कराया।